Union Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने बजट 2026 को बताया ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (01 February 2026): केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026 पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बजट की जमकर सराहना करते हुए इसे ‘विकसित भारत 2047’ के विजन की ठोस नींव बताया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि बजट में समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए संतुलित और दूरदर्शी घोषणाएं की गई हैं, जो देश को विकास के नए पथ पर ले जाएंगी।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि राज्यों के लिए पूंजीगत खर्च के रूप में 1.4 लाख करोड़ रुपये का आवंटन एक बड़ा और सराहनीय कदम है। इससे राज्यों को बुनियादी ढांचे के विकास, शहरी सुविधाओं के विस्तार और रोजगार सृजन में मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रावधान से दिल्ली सहित सभी राज्यों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और विकास की रफ्तार तेज होगी।
बजट में सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को लेकर किए गए प्रावधानों पर भी मुख्यमंत्री ने संतोष जताया। उन्होंने कहा कि कल्चरल हेरिटेज को संरक्षित करने और उसे एक सशक्त पर्यटन उद्योग के रूप में विकसित करने की सोच बेहद प्रशंसनीय है। खेलो इंडिया मिशन, शिक्षा और हेल्थकेयर के लिए दी गई सुविधाएं तथा आपदा प्रबंधन को लेकर शहरों को मिलने वाला सहयोग भी बजट की मजबूती को दर्शाता है।
रेखा गुप्ता ने कहा कि यह बजट खासतौर पर युवाओं के लिए उम्मीदों से भरा हुआ है। रोजगार सृजन, स्टार्टअप्स और बिजनेस को बढ़ावा देने के प्रावधान युवाओं को नए अवसर देंगे। उन्होंने कहा कि बजट ने हर सेगमेंट को अलग-अलग संबोधित किया है, जिससे अर्थव्यवस्था को नई दिशा और गति मिलेगी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने दिल्ली–वाराणसी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह केवल एक रेल परियोजना नहीं, बल्कि गति, प्रगति और जनविश्वास का प्रतीक है। इस परियोजना से दिल्ली की कनेक्टिविटी नए स्तर पर पहुंचेगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे, जिससे व्यापार और निवेश को भी मजबूती मिलेगी।
अंत में सीएम रेखा गुप्ता ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बजट 2026 के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को मजबूती देता है और देश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और समावेशी भविष्य की ओर ले जाने वाला अहम कदम है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।