Greater Noida News (31/01/2026): ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स (WOFA) 2.0 के दूसरे संस्करण का आज दूसरा दिन है। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में देश-विदेश से आए अकाउंटिंग और फाइनेंस विशेषज्ञ भविष्य की चुनौतियों, अवसरों और नई संभावनाओं पर मंथन कर रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा किया गया है। इसी दौरान अदानी पवेलियन में अडानी इंफ्रास्ट्रक्चर (इंडिया) लिमिटेड के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर विपिन गोयल भी मौजूद रहे।
टेन न्यूज से बातचीत में विपिन गोयल ने कहा है कि उनका पेशेवर करियर 30 वर्षों का रहा है और पिछले 10 वर्षों से वह अडानी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि भारत में कुल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का 25 प्रतिशत हिस्सा अडानी समूह द्वारा संचालित किया जाता है। अपनी उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें ICAI की ओर से ‘लार्ज कॉर्पोरेट ग्रुप’ श्रेणी में ‘बेस्ट CFO अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय संस्थान, परिवार और अपने पुराने अनुभवों को दिया, जिसमें लैंको इंफ्राटेक, रिलायंस एनर्जी, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रेडिको खेतान जैसी कंपनियां शामिल रही हैं।
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स के दौरान अडानी पवेलियन में समूह की 13 सूचीबद्ध कंपनियों का प्रदर्शन किया गया है। इनमें अडानी पावर, एयरपोर्ट्स, पोर्ट्स, सीमेंट, ट्रांसमिशन और रिन्यूएबल एनर्जी प्रमुख हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के बुनियादी ढांचा क्षेत्र में समूह की उपस्थिति इतनी व्यापक है कि सड़क से लेकर बिजली तक की सुविधाओं में अडानी समूह की अहम भूमिका है।
ICAI द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि इसमें लगभग 25,000 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने पंजीकरण कराया है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य 15 से 20 हजार पेशेवरों को एक मंच पर लाना है ताकि वे विचारों का आदान-प्रदान कर सकें और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान खोज सकें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।