चांदी में तेज गिरावट: सिल्वर ETF 24% टूटा, MCX पर कीमतों में 15% की कमी

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (31/01/2026): चांदी के बाजार में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सिल्वर ETF में करीब 24 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि MCX पर चांदी की कीमतों में लगभग 15 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है। हालांकि सोने की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन बाजार में सबसे ज्यादा चर्चा चांदी को लेकर हो रही है।

हाल के महीनों में चांदी की, कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 17 दिसंबर 2025 को चांदी की कीमत करीब 2 लाख रुपये प्रति किलो थी। इसके बाद 19 जनवरी तक यह बढ़कर 3 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गई। महज 10 दिनों के भीतर, 29 जनवरी को चांदी ने 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर पार कर लिया। हालांकि, 30 जनवरी को इसमें करीब 50 हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

मौजूदा हालात में बाजार में तेजी और गिरावट दोनों की संभावना जताई जा रही है। चांदी की कीमतें आगे चलकर 5 लाख या 6 लाख रुपये प्रति किलो तक भी पहुंच सकती हैं, लेकिन इसके साथ ही तेज गिरावट का खतरा भी बना हुआ है।

इस गिरावट के पीछे मुख्य वजह मुनाफावसूली मानी जा रही है। जिन निवेशकों ने तीन से चार महीने पहले निवेश किया था और अच्छा लाभ कमाया था, वे अब अपना मुनाफा निकाल रहे हैं। इसी कारण बाजार में दबाव बना है और कीमतों में कमी देखने को मिल रही है।

जब बड़े निवेशक मुनाफावसूली करते हैं, तो बाजार में इस तरह की गिरावट देखने को मिलती है। ऐसे में चांदी में निवेश को लेकर अंतिम फैसला निवेशकों को खुद अपनी स्थिति और समझ के अनुसार लेना होगा।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।