NOIDA News (30 जनवरी, 2026): थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना की मदद से अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से चोरी की 14 मोटरसाइकिल और 01 ऑटो बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्तों में राजू सक्सेना उर्फ टीटू, विपिन, अभिषेक, पवन, सुन्दरम और समीर अंसारी शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे दिल्ली/एनसीआर क्षेत्र से मोटरसाइकिल और ऑटो चोरी कर विभिन्न पार्किंग, सड़क किनारे और ग्रीन बेल्ट में खड़ी कर मोबाइल फोन की चोरी भी करते थे। इसके अलावा, चोरी की मोटरसाइकिलों को कम कीमत पर राहगीरों को बेचते थे।
पुलिस के मुताबिक बरामदगी में टीवीएस अपाचे, हीरो स्पलैण्डर, होंडा शाइन सहित अन्य ब्रांड की मोटरसाइकिलें और एक बजाज ऑटो शामिल है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी लंबा है, जिसमें विभिन्न थानों में दर्ज वाहन चोरी, एनडीपीएस और आयुध अधिनियम से संबंधित मामले शामिल हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।