जेवर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण: किसानों को ₹4775 प्रति वर्ग मीटर मुआवजा

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida International Airport News (30/01/2026): नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना के तहत अधिग्रहित की गई जमीन के लिए किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। किशोरपुर की 92.91 हेक्टेयर और जेवर बांगर की 63.07 हेक्टेयर भूमि के लिए मुआवजा दरें तय कर दी गई हैं।

सभी 14 गांवों के किसानों को मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर पर सात जुलाई 2023 से अब तक के मूल प्रतिकर 1550 रुपये पर बैंक ब्याज जोड़कर लगभग 4775 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मुआवजा दिया जाएगा।

अब तक मुक्किमपुर शिवारा, रमनेर, बनवारीवास, रोही, दयानतपुर, साबौता, मुरतफाबाद, अहमदपुर चौरौली, किशोरपुर और जेवर बांगर समेत नौ गांवों के अवार्ड घोषित किए जा चुके हैं। शेष चार गांवों का अवार्ड 31 जनवरी को घोषित किया जाएगा, जबकि थौरा गांव का अवार्ड दो फरवरी को जारी होगा।

जिन किसानों की, फाइल तहसील से मुआवजे के लिए स्वीकृत होकर आ रही है, उनके बैंक खातों में प्रतिकर की राशि सीधे भेजी जा रही है। गुरुवार को पहले दिन रोही गांव के दो किसानों के खातों में उनकी जमीन के बदले चार करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई।

अपर जिला अधिकारी भूमि अधिग्रहण बच्चू सिंह ने बताया कि किसान अपने जरूरी दस्तावेज जमा कराकर प्रतिकर की राशि सीधे अपने बैंक खातों में प्राप्त कर सकते हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।