दिसंबर 2025 तक भारत सरकार के खातों की मासिक समीक्षा (वित्त वर्ष 2025-26)

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (30 जनवरी 2026): दिसंबर, 2025 तक के भारत सरकार के मासिक खातों को संकलित कर लिया गया है और उनकी रिपोर्ट प्रकाशित कर दी गई है। इसकी मुख्य बातें इस प्रकार हैं: –

भारत सरकार को दिसंबर 2025 तक कुल ₹25,25,156 करोड़ की प्राप्तियां हुई हैं (जो कि वित्त वर्ष 2025-26 के कुल प्राप्तियों के बजट अनुमान का 72.2 प्रतिशत है)। इसमें ₹19,39,254 करोड़ का कर राजस्व (केंद्र का शुद्ध हिस्सा), ₹5,39,855 करोड़ का गैर-कर राजस्व और ₹46,047 करोड़ की गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। इस अवधि के दौरान भारत सरकार द्वारा राज्यों को करों के हिस्से के हस्तांतरण के रूप में ₹10,38,164 करोड़ हस्तांतरित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में ₹1,37,014 करोड़ अधिक है।

भारत सरकार द्वारा दिसंबर 2025 तक कुल ₹33,80,998 करोड़ का व्यय किया गया है (जो कि वित्त वर्ष 2025-26 के कुल बजट अनुमान का 66.7% है)। इस कुल व्यय में से ₹25,93,063 करोड़ राजस्व खाते पर और ₹7,87,935 करोड़ पूंजीगत खाते पर खर्च किए गए हैं। कुल राजस्व व्यय में से ₹9,11,059 करोड़ का भुगतान ब्याज अदायगी के रूप में किया गया है, जबकि ₹3,17,490 करोड़ प्रमुख सब्सिडियों पर खर्च हुए हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।