हत्या के आरोपी को एनकाउंटर के बाद दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने दबोचा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (30 January 2026): दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी मोइन कुरैशी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मौजपुर इलाके के एक कैफे में 24 वर्षीय फैजान उर्फ फज्जी की गोली मारकर हत्या की थी और वारदात के बाद उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सनसनी फैला दी थी। पुलिस के अनुसार आरोपी फिलहाल घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्पेशल सेल को तड़के सूचना मिली थी कि मौजपुर हत्याकांड का आरोपी आज तिमारपुर इलाके के पास आने वाला है। सूचना के आधार पर एक विशेष टीम गठित की गई और इलाके में जाल बिछाया गया। जब पुलिस ने आरोपी को घेरने की कोशिश की तो उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में स्पेशल सेल की टीम ने भी गोली चलाई, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में जा लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू में ले लिया। घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी मोइन कुरैशी ने 23 जनवरी की रात मौजपुर स्थित कैफे में फैजान उर्फ फज्जी की गोली मारकर हत्या की थी। वारदात के बाद उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने हत्या की जिम्मेदारी खुद लेते हुए कहा था कि इस घटना से उसके पिता या दोस्तों का कोई लेना-देना नहीं है।

आरोपी ने वीडियो में यह भी कबूल किया था कि उसने यह हत्या बदले की भावना से की। उसका कहना था कि कुछ साल पहले फैजान ने उसे थप्पड़ मारा था और उसी अपमान का बदला लेने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ के जरिए अन्य पहलुओं को खंगाला जा रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।