वेब सीरीज ‘दलदल’ रिव्यू: भूमि पेडनेकर की दमदार एक्टिंग और संघर्ष की कहानी

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (30/01/2026): क्राइम पर आधारित वेब सीरीज जब सिर्फ रहस्य सुलझाने तक सीमित न रहकर इंसान के मन की गहराइयों में उतरती हैं, तो उनका असर अलग होता है। ‘दलदल’ भी ऐसी ही एक सीरीज है, जो अपराध के पीछे छिपी मानसिक स्थिति और परिस्थितियों को समझने की कोशिश करती है। यह सीरीज डराने से ज्यादा दर्शकों को बेचैन करती है और कई सवाल छोड़ जाती है।

सात एपिसोड वाली इस वेब सीरीज की कहानी मुंबई की एसीपी रीता फरेरा के इर्द-गिर्द घूमती है। वह एक सीरियल किलर से जुड़े मामले की जांच कर रही होती हैं। यह जांच सिर्फ अपराध स्थल तक सीमित नहीं रहती, बल्कि धीरे-धीरे उन्हें अपने अतीत, पुराने जख्मों और अंदर के डर से भी रूबरू कराती है। बचपन का दर्द, ऑफिस में खुद को साबित करने का दबाव और आत्मविश्वास की कमी कहानी की मजबूत कड़ी बनते हैं। हालांकि आइडिया दमदार है, लेकिन कुछ जगहों पर कहानी की पकड़ कमजोर पड़ती नजर आती है और कई सीन में तर्क पूरी तरह असरदार नहीं लगता।

सीरीज में भूमि पेडनेकर ने एसीपी रीता फरेरा के किरदार को गंभीरता और संतुलन के साथ निभाया है। उनके सख्त एक्सप्रेशन, सीमित डायलॉग और भीतर की बेचैनी को छिपाने का तरीका किरदार के अनुरूप नजर आता है। कई दृश्यों में उनका अभिनय प्रभाव छोड़ता है।

समारा तिजोरी ने अनीता आचार्य के किरदार से कहानी को गहराई दी है। उनके अभिनय में दर्द और कड़वाहट साफ दिखाई देती है, जो सीरीज को भावनात्मक मजबूती प्रदान करती है। आदित्य रावल ने भी अपने किरदार को ईमानदारी से निभाया है। सहायक भूमिकाओं में गीता शर्मा का काम कहानी को संतुलन देता है। वहीं जया भट्टाचार्य ‘लोलिता’ के रोल में नजर आती हैं।

सीरीज के निर्देशन की जिम्मेदारी अमृत राज गुप्ता ने संभाली है। उन्होंने कहानी को शोर-शराबे से दूर, धीमी और गंभीर रफ्तार में आगे बढ़ाया है। अपराध दिखाने के बजाय उसके प्रभाव और किरदारों की मानसिक स्थिति पर ज्यादा फोकस किया गया है। मुंबई को अंधेरी, भारी और दबाव भरी जगह के रूप में दर्शाया गया है। सीमित रोशनी और रंग सीरीज के माहौल को मजबूत बनाते हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक तनाव को बढ़ाता है और सीन का ट्रांजिशन सहज रहता है।

‘दलदल’ एक महत्वाकांक्षी वेब सीरीज है, जो अपराध को सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि इंसान के अंदर की टूटन के रूप में दिखाने की कोशिश करती है। भूमि पेडनेकर का अभिनय मजबूत है, जबकि समारा तिजोरी की मौजूदगी सबसे ज्यादा असर छोड़ती है। कुछ कमियों के बावजूद यह सीरीज गंभीर और सोचने पर मजबूर करने वाला अनुभव देती है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।