सूरजकुंड मेले के लिए DTC की स्पेशल बस सेवा, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल्स
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (30 January 2026): आगामी सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट्स मेले को देखते हुए दिल्ली सरकार ने विशेष बस सेवा चलाने का फैसला किया है। परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि मेले में आने वाले हजारों दर्शकों की सुविधा के लिए दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) की ओर से स्पेशल इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। यह सेवा 31 जनवरी से 15 फरवरी तक उपलब्ध रहेगी।
परिवहन मंत्री ने बताया कि सूरजकुंड मेला देश के सबसे बड़े सांस्कृतिक और हस्तशिल्प आयोजनों में से एक है, जहां हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए डीटीसी दो नौ-मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बसें चलाएगा, जो बदरपुर बॉर्डर मेट्रो स्टेशन से सूरजकुंड मेला ग्राउंड तक यात्रियों को ले जाएंगी।
यह स्पेशल बस सेवा लगभग चार किलोमीटर के रूट पर चलेगी। बसें बदरपुर मेट्रो स्टेशन, बदरपुर बॉर्डर, राजीव गांधी स्टेडियम, प्रहलादपुर, सूरजकुंड चौक और मानव रचना स्कूल होते हुए मेला ग्राउंड तक पहुंचेंगी। चूंकि सूरजकुंड मेला ग्राउंड हरियाणा के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए सुचारू संचालन के लिए हरियाणा परिवहन विभाग के साथ समन्वय किया गया है।
पंकज सिंह ने कहा कि यह बस सेवा मेट्रो स्टेशन से मेला स्थल तक अंतिम-मील कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी, जिससे निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी। साथ ही इलेक्ट्रिक बसों के जरिए स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा। जानकारी के अनुसार, यह बस सेवा पूरे दिन नियमित अंतराल पर संचालित की जाएगी। बसें सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:55 बजे तक बदरपुर बॉर्डर मेट्रो स्टेशन से सूरजकुंड मेला ग्राउंड के लिए कई फेरे लगाएंगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।