इस्कॉन नोएडा की 12वीं वर्षगांठ पर भव्य ब्रह्मोत्सव, शनिवार को ये खास कार्यक्रम

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (30 जनवरी 2026): इस्कॉन नोएडा इस वर्ष अपनी स्थापना की 12वीं वर्षगांठ के अवसर पर भव्य ब्रह्मोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव आगामी शनिवार, 31 जनवरी को गोविन्द धाम स्थित इस्कॉन नोएडा मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर भक्तों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:30 बजे भगवान के दिव्य कीर्तन (Kirtan) से होगी, जिसके बाद महा अभिषेक (Maha Abhishek), 56 भोग अर्पण, आध्यात्मिक प्रवचन (Discourse) जैसे विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। दोपहर 1 बजे मंदिर परिसर में सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादम (Mahaprasadam) की व्यवस्था की गई है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बुद्धिमन्ता दास ने बताया कि यह ब्रह्मोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक चेतना (Spiritual Consciousness) को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस्कॉन नोएडा पिछले 12 वर्षों से आध्यात्मिक शिक्षा, सांस्कृतिक मूल्यों और समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है, और यह उत्सव उसी यात्रा का उत्सव है।

आयोजकों के अनुसार, ब्रह्मोत्सव के माध्यम से भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से जुड़ने और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करने का अवसर मिलेगा, वहीं यह आयोजन नोएडा में धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को भी नई पहचान देगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।