Budget Session: बजट सत्र से पहले पीएम मोदी का संबोधन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (29 January 2026): बजट सत्र के शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन के बाहर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है और यही कारण है कि देश विश्व के लिए न सिर्फ आशा की किरण बना है, बल्कि वैश्विक आकर्षण का केंद्र भी बन रहा है। प्रधानमंत्री ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते का जिक्र करते हुए कहा कि यह समझौता आने वाले समय में भारत के युवाओं के लिए उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 27 देशों के साथ हुआ यह मुक्त व्यापार समझौता भारत के मछुआरों, किसानों, युवाओं और सेवा क्षेत्र में आगे बढ़ने के इच्छुक लोगों के लिए बड़े अवसर लेकर आया है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय उत्पादक इस अवसर का पूरा लाभ उठाएंगे और अपनी क्षमताओं को और मजबूत करेंगे। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि अब जब बाजार खुल गए हैं, तो भारत को गुणवत्ता पर विशेष जोर देना होगा और विश्व बाजार में सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले उत्पादों के साथ उतरना होगा।

बजट सत्र के महत्व पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सत्र अपने आप में बेहद अहम है। उन्होंने याद दिलाया कि एक दिन पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में सांसदों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया है और उनसे अपेक्षाएं भी व्यक्त की हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी सांसदों ने राष्ट्रपति की बातों को गंभीरता से लिया होगा और सत्र के दौरान जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व निभाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा पूरा हो चुका है और अब दूसरे चरण की शुरुआत हो रही है। यह दौर 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में निर्णायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि बजट सत्र देश के भविष्य की दिशा तय करने वाला है और इसी के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को मजबूत आधार मिलेगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।