EMCT के आयोजन में गणतंत्र दिवस पर बच्चों को संविधान और शिक्षा का संदेश

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (27/01/2026): गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिसरख क्षेत्र के छोटी मिलक गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय में एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट (EMCT) की ओर से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संविधान, उसके मूल मूल्यों, समान अधिकारों और शिक्षा के महत्व से परिचित कराना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य इकरार खान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागू हुआ था, जिसने सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है, जो न केवल उसके व्यक्तित्व का विकास करती है बल्कि उसे आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक भी बनाती है।

एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक रश्मि पांडेय ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक बिना किसी भेदभाव के शिक्षा प्रदान कर समाज और राष्ट्र के लिए डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, लेखक और कलाकार तैयार करते हैं। शिक्षक ही देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं।

कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को देशप्रेम की भावना से भर दिया। इस मौके पर ट्रस्ट की सदस्य गरिमा ने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और गरिमा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की पहचान और सम्मान का प्रतीक है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह इसका सम्मान करे और इसे सही तरीके से संभाले।

कार्यक्रम में अध्यापिका सरोज मौर्य और शालिनी चक्रवर्ती भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विद्यार्थियों को मोतीचूर के लड्डू वितरित किए गए। इस तरह गणतंत्र दिवस का आयोजन उत्साह, उल्लास और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।