Padma Awards 2026 का ऐलान: एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (26 जनवरी 2026): केंद्र सरकार ने Padma Awards 2026 की घोषणा कर दी है, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कुल 132 लोगों को सम्मानित किया गया है। इस वर्ष 5 हस्तियों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 114 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार दिया गया है। फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया है, जबकि झारखंड राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले नेता शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण प्रदान किया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भी पद्म भूषण पुरस्कार मिला है। राज्यों की बात करें तो केरल से 8, तमिलनाडु से 13, पश्चिम बंगाल से 11, असम से 5, उत्तर प्रदेश से 11 और महाराष्ट्र से 16 लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।