‘बॉर्डर 2’ : देशभक्ति, एक्शन और इमोशन का जबरदस्त संगम

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (25/01/2026): जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। कई वर्षों बाद इस फिल्म को बेहद सोच-समझकर तैयार किया गया है, जिसमें देशभक्ति, बलिदान और सैनिकों के साहस को बड़े पर्दे पर प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है।

फिल्म की कहानी, 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें जमीन, आसमान और समंदर तीनों मोर्चों पर भारतीय सेना की बहादुरी और संघर्ष को दिखाया गया है। कहानी देश के जवानों के जज्बे, त्याग, मेहनत और समर्पण को भावनात्मक तरीके से प्रस्तुत करती है।

फिल्म में सनी देओल ने एक बार फिर अपने दमदार अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया है। गुस्से, एक्शन और भावुक दृश्यों में उनका प्रदर्शन प्रभावशाली है। उनके संवादों पर सिनेमाघरों में तालियां और सीटियां गूंजती नजर आ रही हैं।

वरुण धवन ने इस फिल्म में अपने अभिनय से आलोचकों और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। एक्शन और ड्रामा दोनों में उनका प्रदर्शन मजबूत माना जा रहा है। वहीं, दिलजीत दोसांझ अपनी आंखों के जरिए भावनाएं व्यक्त करते हुए नजर आते हैं। फाइटर प्लेन उड़ाते हुए उनका अंदाज दर्शकों को खासा प्रभावित कर रहा है।

आहान शेट्टी का अभिनय ठीक-ठाक रहा है, हालांकि कुछ समीक्षकों के अनुसार उनकी एनर्जी थोड़ी कम नजर आई है।

तकनीकी पक्ष की बात करें तो अनुराग सिंह का निर्देशन और मजबूत पटकथा फिल्म को अंत तक बांधे रखती है। फिल्म का संगीत कर्णप्रिय है और सिनेमेटोग्राफी भी काफी प्रभावशाली है, जो युद्ध के दृश्यों को और जीवंत बनाती है।

फिल्म की लंबाई करीब 3 घंटे 19 मिनट होने के कारण कुछ दर्शकों को यह थोड़ी लंबी लग सकती है। इसके अलावा कुछ दृश्यों में विजुअल इफेक्ट्स जरूरत से ज्यादा नजर आते हैं।

फिल्म को 3.5 स्टार की रेटिंग दी गई है। देशभक्ति फिल्मों के शौकीन और सनी देओल के प्रशंसकों के लिए यह फिल्म ‘पैसा वसूल’ मनोरंजन साबित हो रही है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।