गणतंत्र दिवस पर दिल्ली जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (24 जनवरी, 2026): गणतंत्र दिवस परेड और उससे जुड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखते हुए यातायात पुलिस गौतमबुद्धनगर ने दिल्ली की ओर जाने वाले मालवाहक वाहनों के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार 22 जनवरी 2026 की रात 10 बजे से 23 जनवरी 2026 को कार्यक्रम समाप्ति तक तथा 25 जनवरी 2026 की रात 10 बजे से 26 जनवरी 2026 को कार्यक्रम समाप्ति तक दिल्ली राज्य में प्रवेश करने वाले भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध (Restriction) रहेगा।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध सुरक्षा (Security) की दृष्टि से लगाया गया है, हालांकि आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहन जैसे एंबुलेंस, फायर सर्विस आदि को इससे मुक्त रखा गया है। दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों (Diversion) का उपयोग करने की सलाह दी गई है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

एडवाइजरी के अनुसार चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी बॉर्डर और कालिंदी कुंज बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली की ओर आने वाले वाहनों को भी विभिन्न कट और सर्विस रोड के माध्यम से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की तरफ भेजा जाएगा।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले मार्ग योजना (Route Planning) कर लें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। किसी भी प्रकार की यातायात समस्या उत्पन्न होने पर यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।