मंगोलपुरी में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (22 January 2026): बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां चार युवकों ने मिलकर एक युवक को सरेआम दौड़ाया और चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात का वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना मंगोलपुरी के एन-ब्लॉक की है। हमलावरों ने युवक पर अचानक हमला किया, जिसके बाद वह जान बचाने के लिए भागता हुआ एक घर में घुस गया। बावजूद इसके आरोपी वहां भी पहुंच गए और युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। गंभीर रूप से घायल युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आकाश पुत्र रामेश्वर, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। बताया गया है कि आकाश रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर छापेमारी की जा रही है। मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच में जुटी हुई है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।