New Delhi News (20 January 2026): दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी की वरिष्ठ महिला लेक्चरर ने प्रशासन पर लंबे समय से उत्पीड़न और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस में FIR दर्ज कराई है। महिला लेक्चरर ने शिकायत में बताया कि वह 20 वर्षों से अधिक सेवा वाली वरिष्ठ सरकारी अधिकारी हैं और अक्टूबर 2023 से फरवरी 2024 के बीच बकाया वेतन और लंबित रीइम्बर्समेंट के भुगतान के लिए लगातार विश्वविद्यालय के चक्कर लगाती रहीं। इस दौरान उन्हें बार-बार मानसिक दबाव और अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़ा। फरवरी 2024 में उन्होंने पुलिस से संपर्क किया, लेकिन तब कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।
शिकायत के बाद निलंबन, फिर बहाली
महिला का आरोप है कि उत्पीड़न की शिकायत करने के कुछ समय बाद ही अप्रैल 2024 में उन्हें सस्पेंड कर दिया गया, जिसे उन्होंने बदले की कार्रवाई बताया। उनका कहना है कि प्रशासन ने उन्हें चुप कराने के लिए यह कदम उठाया। हालांकि, मामले की आंतरिक जांच के बाद 1 अक्टूबर 2024 को उनका निलंबन रद्द कर दिया गया। लेक्चरर का दावा है कि यह फैसला उनके आरोपों की गंभीरता और सच्चाई को दर्शाता है।
पर्सनल फाइल और सर्विस बुक से छेड़छाड़ का आरोप
FIR में एक बेहद गंभीर आरोप उनकी पर्सनल फाइल और सर्विस बुक को लेकर लगाया गया है। महिला लेक्चरर के मुताबिक, जब वह अपने आधिकारिक रिकॉर्ड लेने विश्वविद्यालय पहुंचीं तो उन्हें दस्तावेज फटे हुए और खराब हालत में मिले। रिकॉर्ड को और नुकसान पहुंचने की आशंका के चलते उन्होंने मौके पर ही पुलिस को बुलाया। उनका आरोप है कि सीनियर अधिकारियों ने उन्हें क्षतिग्रस्त रिकॉर्ड स्वीकार करने का दबाव बनाया और चेतावनी दी कि यदि वह शिकायतें जारी रखेंगी तो उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों पर आपराधिक साजिश, धमकी और सरकारी दस्तावेजों को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए हैं।
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आरोप किए खारिज, जांच में जुटी पुलिस
वहीं, DSEU के वाइस चांसलर अशोक नागवत ने महिला लेक्चरर के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि FIR दर्ज होने की जानकारी है, लेकिन यह शिकायत विश्वविद्यालय पर दबाव बनाने के उद्देश्य से की गई है। उनका कहना है कि यूनिवर्सिटी इस मामले में रिव्यू याचिका दायर करेगी और जरूरत पड़ने पर मानहानि का मुकदमा भी किया जा सकता है। फिलहाल दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।