शालीमार बाग हत्याकांड: नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने दिल्ली सरकार को घेरा, गृह मंत्री से मांगा समय

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (20 January 2026): दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष और आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी ने शालीमार बाग इलाके में AAP कार्यकर्ता और आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रचना यादव की हत्या को लेकर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। आतिशी मृतका के परिजनों से मिलने पहुंचीं और घटना को दिल्ली में बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था का उदाहरण बताया।

आतिशी ने कहा कि घटना के बाद दो घंटे तक, जबकि पास में ही पुलिस स्टेशन मौजूद था, पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव लेने तक नहीं पहुंची। उन्होंने बताया कि रचना यादव न सिर्फ आरडब्ल्यूए की अध्यक्ष थीं, बल्कि तीन साल पहले अपने पति की हत्या के मामले में मुख्य गवाह भी थीं और लगातार गैंगस्टरों के खिलाफ खड़ी होकर पुलिस व अदालत में गवाही दे रही थीं।

नेता विपक्ष ने आरोप लगाया कि जिन लोगों के खिलाफ रचना यादव गवाही दे रही थीं, उन्हीं अपराधियों ने दिनदहाड़े उनकी हत्या कर दी। आतिशी ने कहा कि यह दिल्ली की कानून-व्यवस्था की भयावह स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर मुख्यमंत्री के ही विधानसभा क्षेत्र में एक आरडब्ल्यूए अध्यक्ष और हत्या की गवाह सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।

AAP नेता ने इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार और भाजपा वास्तव में दिल्लीवासियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं, तो उन्हें इस मामले में हस्तक्षेप कर कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में रोज हत्याएं हो रही हैं और “डबल इंजन सरकार” हालात संभालने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।