दिल्ली एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज, क्या है मौसम विभाग की चेतावनी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (20 January 2026): दिल्ली और एनसीआर के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 21 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय होने जा रहा है, जिसके असर से राजधानी में तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसे लेकर 23 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 21 और 22 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल मौजूद रहेंगे। मंगलवार रात को भी धुंध छाने की संभावना है। 21 जनवरी की दोपहर में दिल्ली में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

22 जनवरी को भी मौसम का रुख कुछ ऐसा ही रहेगा। सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है और दिन के समय बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दिन दोपहर में हवाओं की रफ्तार 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना जताई गई है। ठंड बनी रहेगी, हालांकि तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की आशंका नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, 21 जनवरी की रात से सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ 23 जनवरी को अपना ज्यादा असर दिखाएगा। इस दिन दिल्ली और एनसीआर में घने बादल छाए रहेंगे और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है, जिसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा भी रह सकता है।

बारिश और पश्चिमी विक्षोभ के असर से 23 जनवरी को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। IMD के अनुसार, इस दिन दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद 24 जनवरी को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिन के समय 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलने की संभावना है।

आगे के पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 और 26 जनवरी को दिल्ली और एनसीआर में आंशिक रूप से बादल नजर आएंगे और सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। 24 और 25 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि 26 जनवरी को दोपहर के समय 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहने वाला है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।