भाजपा को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नबीन निर्विरोध चुने गए
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (19 जनवरी 2026): भारतीय जनता पार्टी को उसका नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। सोमवार को संपन्न हुई नामांकन प्रक्रिया के कुछ ही देर बाद कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को निर्विरोध भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया।भाजपा संगठन पर्व के तहत राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन ही एकमात्र प्रस्तावित उम्मीदवार थे, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध चुना गया।

यह घोषणा ऐसे समय में की गई जब पार्टी के 36 प्रदेशों में से 30 प्रदेश अध्यक्षों का निर्वाचन पूरा हो चुका है, जो न्यूनतम आवश्यक 50 प्रतिशत से अधिक है। इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव की औपचारिकता पूरी करने का मार्ग प्रशस्त हुआ। भाजपा संगठन में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे आगामी राजनीतिक रणनीतियों और संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।।
टिप्पणियाँ बंद हैं।