बिजली के हक को लेकर सौरखा में किसान–कमेरा वर्ग की ऐतिहासिक महापंचायत

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (18 जनवरी, 2026): भारतीय किसान परिषद के आह्वान पर डूब क्षेत्र के सौरखा खेल मैदान में आज कमेरा वर्ग को बिजली की मूलभूत सुविधा दिलाने के मुद्दे पर एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में लगभग 10,000 कमेरा वर्ग के लोग और किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए, जहां शहर की व्यवस्था को संभालने वाला श्रमिक वर्ग और अन्नदाता किसान एक-दूसरे की समस्याओं के समर्थन में एकजुट नजर आए। महापंचायत के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने अपने हक और अधिकारों की लड़ाई हर कसौटी पर लड़ने का संकल्प लिया।

महापंचायत में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए यह घोषणा की गई कि 9 फरवरी 2025 से सेक्टर-16 स्थित विद्युत विभाग के सीनियर इंजीनियर कार्यालय पर भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में कमेरा वर्ग द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) और नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) से जुड़े लंबित अधिकारों को लेकर भी आने वाले समय में चरणबद्ध आंदोलन और धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।

महापंचायत ने यह स्पष्ट कर दिया कि किसान और कमेरा वर्ग अब अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर प्रशासन और शासन के समक्ष गांधीवादी तरीके से संघर्ष करने को पूरी तरह तैयार हैं। कार्यक्रम के अंत में भारतीय किसान परिषद के नेताओं ने एकजुटता बनाए रखने और आंदोलन को शांतिपूर्ण लेकिन निर्णायक रूप देने की अपील की।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।