दिल्ली–बागडोगरा इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप!, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (18 January 2026): दिल्ली से बागडोगरा जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में बम होने की सूचना से रविवार को अफरा-तफरी मच गई। 18 जनवरी 2026 को फ्लाइट नंबर 6E-6650 दिल्ली से रवाना हुई थी, तभी विमान में संदिग्ध सूचना मिलने के बाद पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। इसके बाद सुबह करीब 9:17 बजे विमान को सुरक्षित रूप से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया।

जानकारी के अनुसार, विमान के बाथरूम में टिश्यू पेपर पर “प्लेन में बम है” लिखा हुआ मिला था। यह टिश्यू एक यात्री की नजर में आया, जिसने तुरंत क्रू मेंबर को इसकी सूचना दी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पायलट ने बिना देरी किए लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया। लैंडिंग के बाद विमान को आइसोलेटेड बे में खड़ा कर दिया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी।

लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचते ही CISF, बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने विमान को घेर लिया। विमान में सवार 230 यात्रियों, जिनमें 8 बच्चे शामिल थे, साथ ही 6 क्रू मेंबर और 2 पायलट समेत कुल 238 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी यात्रियों की स्कैनिंग की गई और उनके सामान की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।