ईरान संकट पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (16 जनवरी, 2026): ईरान में अमेरिकी हमलों और बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए सहारनपुर से लोकसभा सांसद इमरान मसूद ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। सांसद ने आग्रह किया है कि ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों और छात्रों को सुरक्षित रूप से देश वापस लाने के लिए विशेष व्यवस्था की जाए।

अपने पत्र में इमरान मसूद ने कहा है कि ईरान में युद्ध जैसे हालात को देखते हुए तेहरान स्थित भारतीय दूतावास को तुरंत सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए और वहां मौजूद भारतीय नागरिकों एवं छात्रों से संपर्क स्थापित करना चाहिए, ताकि उन्हें सुरक्षित निकाला जा सके। उन्होंने उल्लेख किया कि कई अन्य देशों ने अपने नागरिकों को निकालने के लिए विशेष फ्लाइट्स (Special Flights) शुरू कर दी हैं और भारत को भी इसी तरह की व्यवस्था शीघ्र करनी चाहिए।

सांसद ने चिंता जताई कि ईरान में बड़ी संख्या में भारतीय मजदूर मौजूद हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वे अपने खर्च पर टिकट लेकर स्वदेश लौट सकें। ऐसे में यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो भारतीय नागरिकों को अनावश्यक खतरे और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इमरान मसूद ने विदेश मंत्री से सादर अनुरोध किया कि इस गंभीर मामले का तत्काल संज्ञान लिया जाए और ईरान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि यह केवल कूटनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी से जुड़ा विषय है, जिस पर त्वरित कार्रवाई आवश्यक है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।