New Delhi News (16 जनवरी, 2026): दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर नेता विपक्ष आतिशी से जुड़े कथित बयान के मामले में घटनाक्रम का सिलसिलेवार खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 6 जनवरी को हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण सदन की कार्यवाही तीन दिन तक बाधित रही। सदन में ट्रांसक्रिप्शन पढ़कर सुनाया गया और आतिशी को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया गया, लेकिन वह बिना स्पष्टीकरण दिए सदन छोड़कर चली गईं, जबकि उसी समय जवाब दिया जा सकता था।
अध्यक्ष ने कहा कि उस समय सदन का माहौल संवेदनशील था, इसलिए तत्काल कार्रवाई रोकी गई। 7 जनवरी को सदन बुलाकर पहले तथ्यात्मक पुष्टि का निर्णय लिया गया, क्योंकि मामला गंभीर था। विधानसभा सचिवालय से पुष्टि के बाद आतिशी को सफाई के लिए बुलाया गया। उन्होंने कहा कि चर्चा में भाग न लेना और बाद में पूरे सत्र में अनुपस्थित रहना हैरानी पैदा करता है।
विजेंद्र गुप्ता ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने समाज की रक्षा के लिए बलिदान दिया, उनके प्रति श्रद्धा का भाव आवश्यक है। भावनाओं और समर्पण की कमी से ऐसे शब्द निकलते हैं, जो समाज को पीड़ा पहुंचाते हैं। इस प्रकरण में सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं और पंजाब सरकार के फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) को भी 22 तारीख तक जवाब देने का नोटिस भेजा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि डीजीपी और जालंधर के पुलिस कमिश्नर को अतिरिक्त समय दिया गया है, जबकि डीजीपी साइबर क्राइम के जवाब की समीक्षा की जाएगी। वहीं, दिल्ली विधानसभा की प्रिविलेज कमिटी ने कार्रवाई शुरू करते हुए आतिशी को नोटिस जारी किया है और 19 तारीख तक जवाब मांगा गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने दो टूक कहा कि यह मामला संविधान और सदन की मर्यादा से जुड़ा है, बाहरी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं होगा और जरूरत पड़ी तो सदन की बैठक कभी भी बुलाई जा सकती है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।