New Delhi News (15 January 2026): भारत निर्वाचन आयोग (ECI) 21 से 23 जनवरी 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में तीन दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IICDEM-2026) का आयोजन करने जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दुनिया भर के चुनाव प्रबंधन निकायों (EMBs) के प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिससे भारत एक बार फिर वैश्विक लोकतांत्रिक विमर्श के केंद्र में होगा।
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न देशों के चुनाव प्रबंधन संस्थानों को एक साझा मंच पर लाकर वैश्विक सहयोग को मजबूत करना है। इसके तहत चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी श्रेष्ठ प्रक्रियाओं (बेस्ट प्रैक्टिसेज) और नवाचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा, ताकि अलग-अलग देशों में लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
ईसीआई के अनुसार, IICDEM-2026 में चुनावों के दौरान सामने आने वाली वैश्विक चुनौतियों, तकनीकी नवाचारों, पारदर्शिता, निष्पक्षता और मतदाता सहभागिता जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। सम्मेलन में साझा दृष्टिकोण विकसित करने और मजबूत लोकतंत्र के लिए संयुक्त समाधान तैयार करने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।
भारत निर्वाचन आयोग ने इसे “Connecting EMBs, Empowering Democracies” की भावना के साथ आयोजित किया है। आयोग का मानना है कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय मंच से न केवल भारत के चुनाव प्रबंधन अनुभव को वैश्विक पहचान मिलेगी, बल्कि दुनिया के अन्य देशों के अनुभवों से सीख लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।