अगर किसी गुंडे ने दुस्साहस किया तो यमराज टिकट काटने के लिए बैठा होगा: सीएम योगी

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (13/01/2026): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 जनवरी 2026 को गोरखपुर के चम्पा देवी पार्क, रामगढ़ ताल के पास हुए ‘गोरखपुर महोत्सव’ में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने शहर के बदलते स्वरूप के बारे में बात की और बताया कि कैसे जो रामगढ़ ताल कभी अपराध का केंद्र था, वह आज एक शानदार पर्यटन स्थल बन चुका है। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने मात्र दो वर्षों में इंसेफेलाइटिस यानी दिमागी बुखार जैसी घातक बीमारी को जड़ से खत्म किया और प्रदेश को माफिया मुक्त बनाकर बेटियों और व्यापारियों के लिए एक सुरक्षित वातावरण तैयार किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज ‘डबल इंजन’ सरकार की वजह से विकास की हर योजना और सुविधा बिना मांगे जनता के दरवाजे तक पहुँच रही है।

योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा की “रामगढ़ ताल जो कभी गोरखपुर के अंदर अपराध का केंद्र माना जाता था, आज पर्यटन का एक बेहतरीन केंद्र बन गया है। अब गोरखपुर की कोई उपेक्षा नहीं करता, अब हर विकास की योजना आप तक पहुँचती है। शासन की हर योजना आप तक पहुँचती है, बिना माँगे पहुँचती है। यह है परिवर्तन और उस परिवर्तन में आप सबको सहभागी बनाने के लिए आज हम सब एक बार फिर से यहाँ पर आए हैं”।

याद रखना, हमारे जीवन की सबसे बड़ी ताकत है, जो उपलब्धि आपने हासिल की है, जो उपलब्धि उत्तर प्रदेश ने हासिल की है, यह हासिल की है धैर्य से, अनुशासन से। हमारा अनुशासन, हमारा धैर्य हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमने धैर्य नहीं खोया। हाँ, अगर गोरखपुर या उत्तर प्रदेश की उपेक्षा हुई, हमने संघर्ष का रास्ता अपनाया। इंसफेलाइटिस के खिलाफ हम लोगों ने कभी संघर्ष का रास्ता अपनाया था। आंदोलन हुए, गोरखपुर की सड़कों पर हम लोगों ने आंदोलन किया। सरकार बनी, ये जिम्मेदारी हमारे ऊपर आई। पिछली सरकारें जो कुछ नहीं कर पाई थीं, हमने मात्र दो वर्षों में इंसफेलाइटिस का खात्मा कर दिया, हमेशा के लिए उसको समाप्त कर दिया। यानी हम कर सकते हैं, हममें करने की इच्छा शक्ति है।

अपने संबोधन को जारी रखते हुए उन्होंने कहा “हम केवल संभावनाओं की बात नहीं करते, बल्कि आवश्यकता पड़ती है तो उन संभावनाओं को परिणाम में बदल कर के दिखाते भी हैं। इंसफेलाइटिस का उन्मूलन हो, विकास के कार्य हों या माफिया मुक्त और दंगा मुक्त प्रदेश बनाने का कार्य हो, उत्तर प्रदेश के अंदर किया गया है और डबल इंजन सरकार की ताकत है कि हमने नौजवान के लिए रोजगार उपलब्ध करवाया है”।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।