बीजेपी दफ्तर में चीनी नेता के साथ मीटिंग?, AAP ने क्या आरोप लगाए

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (13 January 2026): आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि BJP मुख्यालय में हुई बैठक कोई सामान्य राजनीतिक कार्यक्रम नहीं थी, बल्कि यह चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) की नेता सन हाइयान के साथ भाजपा नेताओं की मुलाकात थी। AAP ने सोशल मीडिया पर हमला बोलते हुए कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन को “लाल आंख” दिखाने की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर चीन के नेताओं के लिए BJP कार्यालय में रेड कार्पेट बिछाई जा रही है, जो सरकार के रुख पर सवाल खड़े करता है।

AAP के आरोपों के जवाब में BJP ने स्थिति स्पष्ट की है। BJP के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी डॉ. विजय चौथाईवाले ने बताया कि CPC का एक प्रतिनिधिमंडल, जिसकी अगुवाई उप मंत्री (IDCPC) सन हाइयान कर रही थीं, ने BJP मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान BJP की ओर से पार्टी महासचिव अरुण सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने CPC के साथ अंतर-पार्टी संवाद को आगे बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।

डॉ. चौथाईवाले के अनुसार, इस बैठक में भारत में चीन के राजदूत सुश्री शू फेइहोंग भी प्रतिनिधिमंडल के साथ शामिल थे। उन्होंने कहा कि यह संवाद अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक दलों के बीच संपर्क और संवाद की प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य आपसी समझ को बढ़ाना है, न कि किसी राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाना।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।