गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भारत सरकार का बड़ा फैसला, 600 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (13 January 2026): गणतंत्र दिवस की तैयारियों के बीच दिल्ली एयरपोर्ट से आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सरकार ने NOTAM (Notice to Airmen) जारी करते हुए जानकारी दी है कि 21 जनवरी से लगातार 6 दिनों तक रोजाना सुबह 10:20 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक दिल्ली के ऊपर का हवाई क्षेत्र पूरी तरह बंद रहेगा। यह फैसला गणतंत्र दिवस की ड्रेस रिहर्सल, प्रैक्टिस और मुख्य परेड के मद्देनज़र सुरक्षा कारणों से लिया गया है।

इस अवधि में कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड, फ्लाईपास्ट और सैन्य व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां चलेंगी। फ्लाईपास्ट में शामिल विमानों और गणमान्य व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एयरस्पेस को खाली रखना अनिवार्य होता है। ऐसे में तय समय के दौरान किसी भी कमर्शियल विमान को दिल्ली के हवाई क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एविएशन एनालिटिक्स कंपनी Cirium के आंकड़ों के मुताबिक, इस बंदी के चलते 600 से अधिक उड़ानें प्रभावित होंगी। यह समय दिल्ली एयरपोर्ट का सबसे व्यस्त समय माना जाता है, जब देशभर से आने वाले यात्री दिल्ली पहुंचकर यूरोप और अन्य अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ते हैं। ऐसे में रोजाना हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित होने की आशंका है।

हालांकि, प्रभावित उड़ानें जरूरी नहीं कि रद्द ही हों, लेकिन उनके समय में बदलाव तय माना जा रहा है। यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों में शिफ्ट किया जा सकता है। चुनौती यह भी है कि इस समय दिल्ली में कोहरे की समस्या रहती है, जिससे विजिबिलिटी कम होने पर हालात और जटिल हो सकते हैं। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े एयरपोर्ट पहले से ही अपनी अधिकतम क्षमता पर काम कर रहे हैं, ऐसे में नए स्लॉट मिलना आसान नहीं होता।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि यदि उनकी उड़ान 21 जनवरी से इन दिनों के बीच तय समय पर दिल्ली से आने या जाने वाली है, तो वे तुरंत अपनी एयरलाइन से संपर्क करें। एयरलाइन के पास अपना सही मोबाइल नंबर और ईमेल अपडेट रखें, ताकि समय पर सूचना मिल सके। उड़ान रद्द होने की स्थिति में एयरलाइन आमतौर पर वैकल्पिक फ्लाइट या पूरा रिफंड देती है, लेकिन आखिरी समय में टिकट महंगे हो सकते हैं, इसलिए पहले से तैयारी करना यात्रियों के हित में होगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।