Lucknow News (12/01/2026): लखनऊ में राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर (Swami Vivekananda) उनके के विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए लक्ष्य पर एकाग्रता, संकल्प में दृढ़ता और कर्म में निरंतरता जरूरी है। यही स्वामी विवेकानंद का मूल संदेश है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने स्वामी विवेकानंद और माता जीजाबाई को नमन करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को पूरी दुनिया में पहचान दिलाई। उन्होंने युवाओं में आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति का भाव जगाया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने 10 युवाओं, तीन युवक मंगल दल और तीन महिला मंगल दल को राज्य स्तरीय स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड से सम्मानित किया। सीएम योगी ने कहा कि युवा इच्छाशक्ति और संकल्प के बल पर समाज और राष्ट्र में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर गांव में खेल मैदान, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम और जनपद स्तर पर बड़े स्टेडियम विकसित किए जा रहे हैं। युवाओं से इन प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।
सीएम योगी ने नशे के खिलाफ सख्त संदेश देते हुए कहा कि नशा युवा पीढ़ी को बर्बाद करता है और इसके खिलाफ सामाजिक अभियान जरूरी है। उन्होंने जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया और बताया कि जुलाई 2026 में प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के कई अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकारी नौकरियों, निवेश परियोजनाओं और स्वरोजगार योजनाओं से लाखों युवाओं को लाभ मिला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब सिफारिश और गलत तरीकों से वसूली करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।