हिरासत में लिए गए टीएमसी सांसदों को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा, पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (09 January 2026): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसदों को दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन से रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद TMC नेताओं ने केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर तीखा हमला बोला और इस कार्रवाई को राजनीतिक साजिश करार दिया।

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि I-PAC ऑफिस में पार्टी का पूरा चुनावी डेटा मौजूद है और चुनाव से ठीक पहले ED उस जानकारी के साथ छेड़छाड़ करने पहुंची थी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह उनकी पार्टी की निजी संपत्ति है और उसकी रक्षा करना उनका अधिकार है। महुआ मोइत्रा ने कहा कि अगर कोई आपके घर में चोरी करने आता है, तो अपनी संपत्ति बचाना जरूरी होता है, क्योंकि अन्यथा ED उस डेटा को जब्त कर भाजपा को सौंप देती।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।