दिल्ली के इन इलाकों में दो दिन जल संकट, DJB ने जारी की चेतावनी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (09 January 2026): दिल्ली के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में रहने वाले लोगों को अगले दो दिनों तक पानी की भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड ने सूचना जारी कर बताया है कि ख्याला क्षेत्र में 900 एमएम व्यास की मुख्य पाइपलाइन के इंटरकनेक्शन कार्य के चलते कई इलाकों में अस्थायी रूप से जलापूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे पहले से ही काम भर का पानी स्टोर कर लें, ताकि दैनिक जरूरतों में दिक्कत न हो।

जल बोर्ड के अनुसार, ख्याला में नई बिछाई गई 900 एमएम की मुख्य पाइपलाइन को मौजूदा जल आपूर्ति प्रणाली से जोड़ा जा रहा है। यह इंटरकनेक्शन कार्य कुल छह स्थानों पर किया जाएगा, जिनमें पंजाबी बाग क्लब, पंजाबी बाग रिजर्वायर, रामदेव मार्ग, ख्याला बीपीएस और नजफगढ़ ड्रेन के दोनों किनारे शामिल हैं। इसी तकनीकी कार्य के चलते पानी की सप्लाई को अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है।

जल बोर्ड की जानकारी के मुताबिक, 9 जनवरी की शाम से पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी और 10 जनवरी की सुबह तक जल कटौती जारी रहने की संभावना है। इस दौरान घरेलू और व्यावसायिक दोनों उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। नारायणा कमांड एरिया के तहत आने वाले इंदरपुरी, टोडापुर गांव, नरायणा गांव, नरायणा विहार, कृषि कुंज और मानसरोवर गार्डन जैसे इलाके इस जल संकट से सीधे तौर पर प्रभावित होंगे।

इसके अलावा राजौरी गार्डन क्षेत्र, एमईएस और कीर्ति नगर कमांड एरिया में भी जलापूर्ति ठप रहेगी। बीपीएस और यूजीआर एचएमपी कॉलोनी, पंजाबी बाग बीपीएस और यूजीआर के कुछ हिस्सों में भी पानी नहीं मिलेगा। वहीं तिलक नगर, ख्याला, विष्णु गार्डन, जे जे कॉलोनी ख्याला, रवि नगर, चंद नगर और आसपास के इलाकों में भी निर्धारित समय तक पानी की किल्लत बनी रहेगी।

लोगों की सुविधा के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने टैंकर सेवा की व्यवस्था की है। पानी की जरूरत होने पर सेंट्रल कंट्रोल रूम के नंबर 1916, 23527679, 23538495 और 23634469 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा ग्रेटर कैलाश, शिवाजी एन्क्लेव और पश्चिम विहार के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। जल बोर्ड ने नागरिकों से पानी का सही उपयोग करने और अनावश्यक बर्बादी से बचने की अपील की है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।