जनगणना 2027 के पहले चरण की अधिसूचना जारी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (08 January 2026): भारत सरकार ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकानसूचीकरण और मकानों की गणना (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन–HLO) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। गृह मंत्रालय के अंतर्गत भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय द्वारा यह अधिसूचना 7 जनवरी 2026 को भारत के राजपत्र (गजट ऑफ इंडिया) में प्रकाशित की गई है। इसके साथ ही देशव्यापी जनगणना प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत का रास्ता साफ हो गया है।

अधिसूचना के अनुसार, मकानसूचीकरण का कार्य 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा। यह प्रक्रिया देश के सभी राज्यों और संघ राज्यक्षेत्रों में लागू होगी, हालांकि प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश अपने-अपने स्तर पर 30 दिनों की अवधि तय करेगा, जिसके दौरान घर-घर जाकर मकानों और उनसे जुड़ी जानकारी एकत्र की जाएगी।

इस बार जनगणना प्रक्रिया में तकनीक का उपयोग और बढ़ाया गया है। अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि घर-घर सर्वे शुरू होने से पहले नागरिकों को ‘स्व-गणना’ (Self-Enumeration) का विकल्प दिया जाएगा। यह सुविधा प्रत्येक राज्य/संघ राज्यक्षेत्र द्वारा अधिसूचित कार्यक्रम के अनुसार, मकानसूचीकरण शुरू होने से पहले 15 दिनों की अवधि के लिए उपलब्ध होगी।

सरकार का कहना है कि मकानसूचीकरण चरण जनगणना का एक अहम आधार होता है, क्योंकि इसी के जरिए आवासीय संरचनाओं, मकानों की स्थिति और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ा डाटा तैयार किया जाता है। जनगणना 2027 के इस पहले चरण के सफल आयोजन से आगे की जनसंख्या गणना प्रक्रिया को अधिक सटीक और प्रभावी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।