दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के साथ लंच का सुनहरा मौका, जानें पूरी डिटेल्स

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (06 January 2026): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) ने युवाओं और आम नागरिकों से सीधे संवाद के लिए ‘लंच पे चर्चा’ कार्यक्रम की घोषणा की है। यह कार्यक्रम रविवार, 11 जनवरी को आयोजित किया जाएगा, जिसमें युवाओं की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों पर खुली बातचीत की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस है, लेकिन यह वर्किंग डे होने के कारण लोगों की सुविधा को देखते हुए 11 जनवरी, रविवार का दिन चुना गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में पिछले 11 वर्षों के दौरान सामने आई समस्याओं पर चर्चा होगी और सरकार के पिछले 11 महीनों के कामकाज की ईमानदार समीक्षा भी की जाएगी।

रेखा गुप्ता ने कहा कि इस दौरान युवा और नागरिक अपनी शिकायतें, अनुभव और सुझाव सीधे साझा कर सकेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुझावों को केवल सुना ही नहीं जाएगा, बल्कि उन्हें ठोस एक्शन में कैसे बदला जाए, इस पर भी गंभीर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री ने इसे सरकार और जनता के बीच भरोसा मजबूत करने की पहल बताया।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी समस्याएं और सुझाव डायरेक्ट मैसेज या कमेंट के माध्यम से भेजें। इनमें से 15 से 20 लोगों का चयन कर उन्हें ‘लंच पे चर्चा’ में आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहला ऐसा लंच कार्यक्रम होगा और भविष्य में भी इसी तरह के संवाद कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।