बवाना में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण कैंप
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (04 January 2026): बवाना विधानसभा से विधायक एवं दिल्ली सरकार के मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों और दिव्यांग भाई-बहनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में सहयोग देना है। यह शिविर समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
यह शिविर कम्युनिटी सेंटर, पंजाब खोर, दिल्ली में आयोजित होगा। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का मूल्यांकन 6 जनवरी 2026 को सुबह 9:30 बजे किया जाएगा, जबकि चयनित लाभार्थियों को सहायक उपकरणों का वितरण 16 जनवरी 2026 को सुबह 9:30 बजे किया जाएगा। विधायक ने क्षेत्र के पात्र लोगों से समय पर पहुंचकर पंजीकरण कराने और योजना का लाभ लेने की अपील की है।
शिविर के दौरान व्हीलचेयर, वॉकर, छड़ी, कमर और घुटना सहायक उपकरण सहित अन्य जरूरी साधन पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। विधायक रविन्द्र इंद्राज सिंह ने कहा कि जनकल्याण, सेवा और संवेदनशीलता उनकी सरकार की प्राथमिकता है और इस तरह के आयोजन समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।