सेक्टर-113 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (04/01/2026): थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस ने वाहन चोरी के एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई टाटा नेक्सॉन कार (ग्रे रंग, बिना नंबर प्लेट) और उसकी चाबी बरामद की है। यह कार्रवाई लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 3 जनवरी 2026 को थाना सेक्टर-113 में दर्ज मुकदमा संख्या 0003/2026 के तहत चल रही विवेचना के दौरान पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके आधार पर पर्थला डूब क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान सर्विस रोड से तीन अभियुक्तों—लोकेश नागर, अरुण भारद्वाज और अमित नागर—को गिरफ्तार किया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी अरुण भारद्वाज सेकेंड हैंड कारों की खरीद-फरोख्त का काम करता था। वह फाइनेंस पर ली गई कारों को जानबूझकर किस्तें न चुकवाकर बैंक से कम रकम में सेटल करवा लेता था, जिससे उसे महंगी गाड़ियां सस्ते दामों पर मिल जाती थीं। इसके बाद वह इन कारों को आगे बेच देता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने वादी को कार बेचते समय उसकी डुप्लीकेट चाबी बनवा ली थी और वाहन में जीपीएस भी लगा दिया था।

कार की बिक्री के बाद, ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही आरोपी अरुण ने अपने साथियों लोकेश और अमित के माध्यम से उसी कार को चोरी करवा लिया। चूंकि कार पर फाइनेंस भी था और आरोपी वादी से पूरी रकम पहले ही प्राप्त कर चुका था, इसलिए उसका इरादा वाहन चोरी कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर दोबारा किसी अन्य व्यक्ति को बेचने का था।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई टाटा नेक्सॉन कार और उसकी चाबी बरामद कर ली है। मामले में धारा 303(2), 331(4), 317(2) और 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। सेक्टर-113 पुलिस की इस कार्रवाई को वाहन चोरी पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।