नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के निरीक्षण के दौरान रेल मंत्री ने क्या देखा?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (03 January 2025): केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रेन के कोच, अंदरूनी साज-सज्जा, यात्री सुविधाओं और तकनीकी विशेषताओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के बाद रेल मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए इसे रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे को ट्रांसफॉर्म करने के संकल्प के तहत वंदे भारत का स्लीपर संस्करण एक नया और महत्वाकांक्षी प्रयास है। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन को पूरी तरह नए तरीके से डिजाइन किया गया है, जिसमें यात्रियों की सुविधा, आराम और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। कोच के अंदर लेआउट से लेकर बर्थ डिजाइन और आधुनिक सुविधाओं तक हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया गया है।

रेल मंत्री ने जानकारी दी कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की पहली सेवा जल्द ही गुवाहाटी से कोलकाता के बीच शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य चालू वर्ष में ऐसी करीब 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को विभिन्न मार्गों पर शुरू करने का है, जिससे लंबी दूरी की रेल यात्रा को अधिक आरामदायक और तेज बनाया जा सके।

गौरतलब है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। यह ट्रेन आधुनिक तकनीक, बेहतर राइड क्वालिटी और यात्री-अनुकूल सुविधाओं के साथ भारतीय रेलवे की प्रीमियम सेवाओं को नई ऊंचाई देने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।