अवैध खनन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, 33 वाहन सीज

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddh Nagar News (03/01/2026):‌‌ जिलाधिकारी मेधा रूपम (DM Medha Roopam) के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन और उपखनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ खनन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। दिसंबर 2025 के दौरान जेवर, दादरी, दनकौर और कासना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 33 वाहनों को संबंधित थानों में निरुद्ध किया।

इस दौरान 12 लाख 39 हजार 730 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसकी वसूली की गई है।

इसी क्रम में 02 जनवरी 2026 को डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार दादरी और खान अधिकारी द्वारा ग्राम रायपुर खादर स्थित खनन पट्टा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान नदी क्षेत्र में अवैध खनन के साक्ष्य मिलने पर 5 लाख रुपये का जुर्माना (Fine) लगाया गया और एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की गई।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।