खाद्य सुरक्षा को लेकर सघन जांच अभियान, 12 नमूने जांच के लिए भेजे गए
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddh Nagar (30/12/2025): नववर्ष के अवसर पर जनपद वासियों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिलेभर में सघन जांच अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर विभाग की टीमों ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि अलग-अलग टीमों द्वारा रेस्टोरेंट और फूड आउटलेट्स पर छापेमारी की गई, जिसमें कुल 12 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। इन नमूनों में कबाब, वेज फ्राइड राइस, पनीर पेटीज, कुकिंग ऑयल, पनीर टिक्का, टोमेटो प्यूरी, पिज्जा, बिरयानी ग्रेवी और चाय जैसे खाद्य पदार्थ शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि ये नमूने गौर सिटी मॉल, अल्फा कमर्शियल बेल्ट, यमुना एक्सप्रेसवे जेवर, नॉलेज पार्क, सेक्टर-46 नोएडा और सेक्टर-18 डीएलएफ सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लिए गए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

सहायक आयुक्त खाद्य ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके और आम नागरिकों को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाए।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।