घने कोहरे से दिल्ली में रेल और हवाई यातायात अस्त-व्यस्त, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (30 December 2035): दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। इसका सीधा असर रेल और हवाई यातायात पर पड़ा है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ, जहां कई फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं और कई को डिले किया गया। कोहरे के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कम दृश्यता के चलते रेलवे ने सुरक्षा कारणों से ट्रेनों की रफ्तार सीमित कर दी है। इसके परिणामस्वरूप देश के विभिन्न राज्यों से दिल्ली आने-जाने वाली दर्जनों ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। सबसे अधिक असर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, आनंद विहार टर्मिनल और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर देखने को मिला है, जहां यात्रियों की भीड़ और इंतजार बढ़ गया है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई राजधानी, दुरंतो, सुपरफास्ट और गरीब रथ ट्रेनें 2 से 6 घंटे तक देरी से पहुंचीं। वहीं आनंद विहार टर्मिनल और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली ट्रेनों पर भी कोहरे का गंभीर असर पड़ा है। उत्तर रेलवे के अनुसार, लोको पायलटों को सिग्नल देखने में दिक्कत हो रही है, इसलिए एहतियातन ट्रेनों की गति कम रखी जा रही है।

हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक अब तक 60 आगमन और 58 प्रस्थान उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं, जबकि 16 उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट या स्टेशन जाने से पहले अपनी फ्लाइट और ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।