Greater Noida News (30/12/2025): ग्रेटर नोएडा के थाना कासना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और लूट में शामिल बदमाशों के बीच मुठभेड़ (Encounter) हुई, जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लूटी गई कार और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
ग्रेटर नोएडा डीसीपी सुधीर कुमार (Greater Noida DCP Sudhir Kumar) ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 दिसंबर 2025 को पीड़ित द्वारा थाना कासना में लूट की तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया। घटना के खुलासे और बरामदगी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।

आगे डीसीपी ने बताया कि 29 दिसंबर की रात को थाना कासना पुलिस और अन्य टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ओमिक्रोन प्रथम-ए की ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों अमित उर्फ मुत्तु कसाई और शैलेन्द्र को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से लूटी गई कार (रजिस्ट्रेशन नंबर DL8CAQ8215) और अवैध शस्त्र बरामद किए गए। इस घटना से जुड़े कुछ अन्य तथ्य भी सामने आए हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।