दिल्ली में कचरे के अंबार से जनता परेशान, बुराड़ी में हालात बदतर

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (29 December 2025): राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की मार झेल रही जनता की मुश्किलें कचरे की समस्या के कारण और बढ़ती नजर आ रही हैं। शहर के कई इलाकों में सड़कों के किनारे जमा कचरा और उससे उठती दुर्गंध आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। इसी कड़ी में बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी स्थित मछली मार्केट के पास बने एमसीडी के कचरा संग्रह स्थल पर हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार यहां कचरे का ढेर इतना अधिक जमा हो गया है कि ऐसा प्रतीत होता है मानो कई महीनों से एमसीडी द्वारा कचरा उठाया ही नहीं गया हो। कचरे का अंबार अब सड़क तक फैल चुका है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को रोजाना अपने कार्यस्थल और अन्य जरूरी कामों के लिए इसी बदबूदार रास्ते से गुजरना मजबूरी बन गया है।

इलाके के निवासियों का कहना है कि साल का शायद ही कोई ऐसा दिन होता हो जब यहां कचरा जमा न रहता हो। सड़ा-गला कचरा खुले में पड़े रहने से दुर्गंध लगातार फैल रही है, जिससे आसपास का वातावरण दूषित हो गया है। खासकर सुबह और शाम के समय बदबू इतनी तेज होती है कि सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है।

स्थानीय लोगों ने एमसीडी से इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। उनका कहना है कि नियमित रूप से कचरा न उठाए जाने से न सिर्फ स्वच्छता व्यवस्था चरमराई है, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई कर इलाके को राहत देने की अपील की है।

इस बाबत टेन न्यूज नेटवर्क की टीम ने MCD के सिविल लाइन जोन तथा शीर्ष अधिकारियों से संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। संपर्क स्थापित होने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।