रेस्टोरेंट में हादसा: प्लास्टिक शेड टूटने से 11वीं के छात्र की मौत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (29 December 2025): राजधानी दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी इलाके गुजरांवाला में एक रेस्टोरेंट में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां प्लास्टिक शेड से नीचे गिरने के कारण 11वीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान 16 वर्षीय कबीन के रूप में हुई है, जो अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट गया था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं छात्र के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस के अनुसार कबीन अपने दोस्तों आर्यमन, कबीर और यश त्यागी के साथ रेस्टोरेंट पहुंचा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी दोस्त सीढ़ियों के जरिए इमारत की छत पर पहुंचे थे। इसी दौरान कबीन बगल की दुकानों के बीच बनी गैलरी को ढकने के लिए लगाए गए प्लास्टिक शेड पर चढ़ गया, जो उसके वजन को सहन नहीं कर सका और अचानक टूट गया।

प्लास्टिक शेड टूटते ही कबीन ऊंचाई से नीचे जमीन पर गिर पड़ा। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं। उसके दोस्तों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को शनिवार को इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के सही कारणों और क्रम को समझने के लिए अपराध जांच टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मौके से जुड़े तकनीकी और भौतिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साथ ही, घटनास्थल पर मौजूद सभी दोस्तों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं ताकि किसी भी पहलू को नजरअंदाज न किया जाए।

वहीं, कबीन के परिवार ने इस मौत को संदिग्ध बताते हुए साजिश की आशंका जताई है और मामले की गहन जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच जारी है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों, साक्ष्यों और बयानों की बारीकी से जांच की जाएगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।