दिल्ली में प्रचंड ठंड और घना कोहरा, विजिबिलिटी शून्य के करीब

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (29 December 2025): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रचंड ठंड के साथ घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। देर रात से ही दिल्ली के अधिकांश इलाकों में कोहरे की चादर छाई हुई है, जिससे विजिबिलिटी कई जगह 50 मीटर तो कहीं शून्य तक पहुंच गई। सड़कों पर वाहन पार्किंग लाइट जलाकर रेंगते नजर आए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

कोहरे के साथ-साथ दिल्ली में वायु प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के एमबी रोड और तुगलकाबाद जैसे इलाकों में स्थिति सबसे गंभीर रही, जहां AQI 425 दर्ज किया गया। सुबह 6:30 बजे के आसपास धुंध, ठंड और प्रदूषण के मिले-जुले असर से सड़कों पर आवाजाही बेहद धीमी हो गई और लोगों को सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में पूरे दिन आसमान बादलों से घिरा रहेगा और तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। IMD ने बताया कि 29 और 30 दिसंबर तक सूर्य के दर्शन नहीं होने और घने कुहासे के कारण ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जिसको देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने फिलहाल ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण को लागू रखा है। हालांकि, अगर AQI में और इजाफा होता है तो GRAP-4 जैसी सख्त पाबंदियां फिर से लागू की जा सकती हैं। राहगीरों का कहना है कि इस बार सर्दी के साथ प्रदूषण का असर ज्यादा है, जिससे आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत बढ़ गई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सोमवार सुबह 7:15 बजे दिल्ली का औसत AQI 391 दर्ज किया गया, जबकि फरीदाबाद 328, गुरुग्राम 342, गाजियाबाद 362, ग्रेटर नोएडा 355 और नोएडा 335 पर रहा। आनंद विहार इलाके में सुबह 10 बजे AQI 455 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सुबह-शाम घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।