उत्तम नगर में अटल गार्डन की नींव रखते हुए सीएम रेखा गुप्ता बोलीं “प्रकृति और संस्कृति के साथ चलेगा विकास”
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (27 December 2025): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उत्तम नगर में अटल गार्डन के विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अटल गार्डन परियोजना श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के उस विचार से प्रेरित है, जिसमें विकास को प्रकृति और संस्कृति के साथ संतुलन बनाकर आगे बढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लोगों को एक सुंदर, सुरक्षित और सुलभ सार्वजनिक स्थल प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह परियोजना नजफगढ़ नाले के पास स्थित लंबे समय से उपेक्षित भूमि को एक आधुनिक और आकर्षक पार्क में बदलने का प्रयास है। अटल गार्डन को इस तरह विकसित किया जाएगा कि यहां परिवार, बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी आराम और मनोरंजन के लिए समय बिता सकें और यह स्थान सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बन सके।
अटल गार्डन में कई आधुनिक और सांस्कृतिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां तालाब और छठ घाट का निर्माण किया जाएगा, जिससे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही 12 फीट ऊंची अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा, आकर्षक फाउंटेन, हरियाली, लैंडस्केपिंग और खुले प्लाजा भी विकसित किए जाएंगे, जो पार्क की पहचान बनेंगे।
परियोजना के तहत लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वॉकिंग पाथवे, एम्फीथिएटर, बच्चों के लिए प्लेग्राउंड और फूड कोर्ट बनाए जाएंगे। साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए पब्लिक स्टेज, स्वच्छ शौचालय और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि लोग सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल में समय बिता सकें।
इस अवसर पर सांसद कमलजीत सहरावत, कैबिनेट में लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, विधायक पवन शर्मा, संदीप सहरावत, श्याम शर्मा और जिलाध्यक्ष राज शर्मा मौजूद रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने अटल गार्डन परियोजना को उत्तम नगर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसे जनता के लिए लाभकारी बताया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।