सेक्टर अल्फा-1 अशोक वाटिका में RWA के नेतृत्व में चला विशेष सफाई अभियान
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (26/12/2025): सेक्टर अल्फा-1 स्थित अशोक वाटिका की बदहाल स्थिति को सुधारने के उद्देश्य से शुक्रवार को सेक्टर की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) अल्फा-1 द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में सेक्टर के सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
बताया गया कि पिछले करीब छह महीनों से अशोक वाटिका के हॉर्टिकल्चर ठेके की अवधि समाप्त होने के कारण पार्क की देखरेख प्रभावित हो रही थी, जिससे वहां गंदगी, झाड़-झंखाड़ और अव्यवस्था फैल गई थी। लंबे समय से उपेक्षा के चलते पार्क की हालत बेहद खराब हो गई थी, जिसे देखते हुए आरडब्ल्यूए ने पहल करते हुए सामूहिक सफाई अभियान का निर्णय लिया।
अभियान के दौरान पार्क में फैली गंदगी को हटाया गया, झाड़ियों की सफाई की गई और परिसर को उपयोग योग्य बनाने का प्रयास किया गया। स्थानीय निवासियों ने सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर श्रमदान किया और पार्क को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग दिया।
इस मौके पर आरडब्ल्यूए अल्फा-1 के अध्यक्ष शेर सिंह भाटी, सुबोध नागर, श्रीपाल फौजी, राजू भाटी, भाजपा नेता रिंकू भाटी सहित सेक्टर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने पार्क के नियमित रखरखाव की आवश्यकता पर जोर देते हुए संबंधित विभाग से शीघ्र हॉर्टिकल्चर ठेका पुनः बहाल कराने की मांग भी की। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता और हरियाली बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे, ताकि सेक्टर के निवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।