NOIDA News (26/12/2025): नोएडा स्टेडियम में बीते 7 दिनों से चले रहे 15वें महाकौथिग मेले (Mahakauthig Noida 2025) का आज रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सफल समापन हुआ। अंतिम दिन जहाँ सुबह के सत्र मे कीर्तन मंडली प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीँ शाम के सत्र मे लोक गायिका कल्पना चौहान, लोक गायक रोहित चौहान तथा लोक गायिका हेमा भैंसोड़ा के गीतों की धूम रही।
शाम के सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय कुमार रावल, DGM नोएडा ऑथोरिटी ने दीप प्रज्वलित कर किया. उसके बाद रोहित चौहान ने छोरी चंद्रा ज्यादा न शरमौ.., धन सिंह की गाड़ी,.., बाँद सुषमा… जैसे एक से बढ़कर एक हिट गीतों पर दर्शकों को खूब झुमाया. वही स्वर कोकिला कल्पना चौहान ने मन लगी गे मेरु पिंगली साड़ी मा.. , मारी जालू मैरा गढ़वाल मा बाघ लग्यु चा…, बेडु पाको बरामसा..जैसे सुपरहिट गीतों से समा बांध दिया।
7 दिनों तक चले महाकौथिग मेले मे करीब ढाई से तीन लाख लोगों की भीड़ रही। कार्यक्रम के अंतिम दिन महाकौथिग की पूरी टीम का मंच पर सम्मान किया। प्रथम सत्र मे कीर्तन मंडली प्रतियोगिता 15वें महाकौथिग मेले के अंतिम दिन सुबह का सत्र कीर्तन मंडली प्रतियोगिता के नाम रहा।
गुरूवार सातवें एवं अंतिम दिन सुबह के सत्र का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मनीषा सिंह DCP साइबर क्राइम, नोएडा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिसके बाद विधिवत रूप से सुबह के सत्र के कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस मौके पर DCP मनीषा सिंह महाकौथिग के शानदार आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज मुझे नोएडा में महाकौथिग के मंच पर जागेश्वर धाम के दर्शन करते हुए बहुत अच्छा लग रहा है। आगे उन्होंने उत्तराखंडी खान-पान एवं परिधानों की दिल खोलकर प्रशंसा की।
सुबह मुख्य रूप से उतराखंडी भजन कीर्तन मंडली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमे 15 टीमों की 180 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता मे मुख्य जज की भूमिका मे पूनम बछेती तथा लोक गायिका स्वर कोलिला कल्पना चौहान रही।

प्रतियोगिता के दौरान सभी 15 टीमों ने उत्तराखंड के भजनों कीर्तनों की शानदार प्रस्तुतियां पेश की। प्रतियोगिता मे एकता कीर्तन मंडली तुगलकाबाद दिल्ली की टीम प्रथम स्थान पर रही। वहीं माँ नंदा सुनंदा कीर्तन मंडली मयूर विहार दिल्ली को दूसरा स्थान मिला, जबकि उत्तराखंड पहाड़ी बाँद कीर्तन मंडली को तीसरा स्थान मिला। कार्यक्रम मे एंकर भी भूमिका मे आयुषी जुयाल रही।
इस अवसर पर महाकौथिग के मुख्य संयोजक राजेन्द्र चौहान, संस्थापक कल्पना चौहान, चेयरमैन आदित्य घिल्डियाल, अध्यक्ष हरीश असवाल, संयोजिका इंद्रा चौधरी, मीडिया प्रभारी रजनी जोशी, सत्येंद्र नेगी, नीरज रावत समेत समस्त महाकौथिग टीम उपस्थित रही।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।