भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (25/12/2025): भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा मण्डल द्वारा भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर मण्डल के सभी बूथों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों के साथ सहभागिता करते हुए अटल जी के जीवन, विचारों और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया।
ग्रेटर नोएडा मण्डल कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं का पाठ किया गया तथा अटल जी की जयंती की खुशी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर साझा की गई।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी, शशिकांत, मण्डल उपाध्यक्ष राघवेन्द्र त्रिपाठी, संजय चौहान, मण्डल महामंत्री रवि श्रीवास्तव और मुकेश दीक्षित सहित भारत भूषण परमार, गौरव तोमर, मोहित पाराशर, गौरव सत्यार्थी, चन्द्रवीर, वी.एस. डागर, योगेन्द्र पवार, अजीत सिंह, गजेन्द्र अत्री, मोहन सिंह, विकास कुमार, शशि कुमार तथा मण्डल मीडिया प्रभारी भगवत प्रसाद शर्मा समेत अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी के योगदान को स्मरण करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिवस केवल एक महान नेता की स्मृति नहीं है, बल्कि यह भारतीय लोकतंत्र की उस मूल्यपरक परंपरा का प्रतीक है, जिसमें राजनीति संवेदना, संवाद और नैतिकता से प्रेरित होती थी। उन्होंने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व दृढ़ संकल्प और मानवीय करुणा का अद्भुत संगम था। उनकी वाणी में संयम, तार्किकता और काव्यात्मक भावनाओं की झलक स्पष्ट दिखाई देती थी, जिसने राजनीति को एक नई दिशा दी।
उन्होंने आगे कहा कि अटल जी ने यह सिद्ध किया कि जब नेतृत्व विचारशील और भाषा मर्यादित होती है, तब राजनीति समाज के कल्याण का माध्यम बनती है। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। कार्यक्रम का समापन अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।