जनपद दीवानी एवं फ़ौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर चुनाव: मनोज भाटी बने अध्यक्ष

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (25/12/2025): जनपद दीवानी एवं फ़ौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर का चुनाव (Election) बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें मनोज भाटी अध्यक्ष बने। मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे समाप्त हुई। कुल 2935 मतों में से 2785 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मनोज भाटी को 1555 मत प्राप्त हुए, जबकि योगेंद्र भाटी को 1222 मत मिले। इस पद पर 8 मत निरस्त घोषित किए गए।

सचिव पद के चुनाव में शोभाराम चंदीला को 1510 मत प्राप्त हुए। नीरज भाटी को 815 और सतेंद्र नागर को 436 मत मिले। सचिव पद पर कुल 24 मत निरस्त रहे।

कोषाध्यक्ष पद के लिए कल्याण नागर को 1562 मत प्राप्त हुए। नितिन भाटी को 753 तथा दीपक लोहिया को 424 मत मिले। इस पद पर 46 मत निरस्त घोषित किए गए।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने बधाई दी। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।