शारदा हॉस्पिटल में उल्लास और सद्भाव के साथ मनाया गया क्रिसमस, मरीजों और स्टाफ ने साझा की खुशियां

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (24/12/2025): ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा हॉस्पिटल में क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास, सौहार्द और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। आयोजन का उद्देश्य अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना रहा।क्रिसमस के अवसर पर अस्पताल परिसर को रंगीन रोशनी, आकर्षक सजावट और भव्य क्रिसमस ट्री से सजाया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत अस्पताल के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. रामा मूर्ति ने की। इस दौरान उन्होंने मरीजों और कर्मचारियों को चॉकलेट व टॉफियां वितरित कर सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में डॉ. रामा मूर्ति ने कहा कि क्रिसमस केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा और सेवा की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा का मूल उद्देश्य सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि मानवीय मूल्यों को अपनाते हुए मरीजों को भावनात्मक संबल देना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने मरीजों, उनके परिजनों और सभी स्वास्थ्यकर्मियों के लिए उत्तम स्वास्थ्य, खुशी और शांति की कामना की।

कार्यक्रम में अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर डीन मेडिकल डॉ. निरुपमा गुप्ता, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर मीनाती पंजा, डॉ. सुनीत घई, कर्नल सुरेंद्र और वाणी मुखर्जी सहित कई चिकित्सक एवं स्टाफ सदस्य शामिल हुए। क्रिसमस समारोह के दौरान अस्पताल में एक सकारात्मक और स्नेहपूर्ण वातावरण देखने को मिला, जिसने मरीजों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी और कर्मचारियों के बीच आपसी सहयोग व सौहार्द की भावना को और प्रबल किया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।