सीएम रेखा गुप्ता से छिन जाएगी सीएम की कुर्सी?, सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा!
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (24 December 2025): दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना द्वारा आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखे गए पत्र को लेकर सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए दावा किया है कि दिल्ली में जल्द ही भारतीय जनता पार्टी एक नया मुख्यमंत्री चेहरा सामने ला सकती है। उन्होंने कहा कि यह पत्र केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि पूरी तरह राजनीतिक कदम है।
भारद्वाज ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को लग रहा है कि मौजूदा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में भाजपा का ग्राफ लगातार नीचे जा रहा है। ऐसे में पार्टी के भीतर नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है और उपराज्यपाल के जरिए अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखवाकर इसकी शुरुआत की गई है।
उन्होंने यह भी दावा किया कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री के यहां मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की एक अहम बैठक हुई थी, जिसमें दिल्ली की राजनीतिक स्थिति और नेतृत्व को लेकर गंभीर चर्चा की गई। इस बैठक के बाद से ही भाजपा के भीतर नए मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर मंथन तेज हो गया है।
आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। उनका दावा है कि भाजपा जल्द ही दिल्ली में मुख्यमंत्री के रूप में नया चेहरा उतार सकती है, ताकि गिरते जनसमर्थन को संभाला जा सके ।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।